Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / उत्तराखंड

हल्द्वानी में अमेजन के गोदाम में भीषण आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

Blog Image
907 0

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर रोड स्थित अमेजन के गोदाम में भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी घटना के समय गोदाम के अंदर सो रहे थे और आग की चपेट में आने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:50 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेजन के गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही थाना हल्द्वानी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका।

आग बुझने के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान गोदाम के भीतर दो युवक गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिले। अत्यधिक धुएं और आग की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद, निवासी बागजाला, गौलापार और 25 वर्षीय अमित आर्य, निवासी पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इस हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post