छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी का फिर एक बड़ा मामला फूटा है। ओडिशा से गांजा लेकर जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ 40 लाख कीमत के सात क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। पकड़ाए गए तस्कर हरियाणा के निवासी हैं। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने ट्रक में कबाड़ी का सामान रखा था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। महासमुंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोमाखान थाने ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से सात क्विंटल गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपए आकी गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी ट्रक में ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे, जिसे कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका नेशनल हाईवे में घेराबंदी कर पकड़ा है। 

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गांजे से भरे ट्रक के ऊपर काबड़ी का सामान भी रखा था। पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गांजा तस्करी का मामला फूटा। गिरफ्तार तस्कर रिजवान सक्का (20 वर्ष) पिता बसरूद्दीन झिममरावनत पिनगुवा जिला मेवात (हरियाणा) निजायकत सक्का (28 वर्ष) पिता रधुवीर सक्का मेवात (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। ट्रक व गांजे को जब्त कर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।