देश में टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। वयस्कों के साथ ही किशोरों का भी तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी को शुरू हुआ था। वैक्सीन की डोज के लिए अब तक तीन करोड़ 15 लाख से ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों को कोरोना की तीन करोड़ खुराक लगने पर बधाई दी है। '15-18 आयु वर्ग के 3 करोड़ से अधिक युवाओं को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। मैं अपने सभी योग्य युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं।'

लगभग 155 करोड़ खुराक दी गई

वहीं, देश में अब तक 1 करोड़ 54 लाख 75 हजार से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 90 करोड़ से ज्यादा पहली डोज जबकि साढ़े 64 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, लगभग 28 लाख लोगों को प्रिकाशन डोज लग चुकी है।