Smart Watch : Bluetooth Calling के साथ भारत में लॉन्च हुई 5Elements G-WEAR+ स्मार्टवॉच, जानें कीमत...
Smart Watch : घरेलू कंपनी 5Elements ने अपनी नई स्मार्टवॉच 5Elements G-WEAR+ को लॉन्च कर दिया है। 5Elements G-WEAR+ एक रग्ड और स्पोर्टी डिजाइन वाली प्रीमियम स्मार्टवॉच है। कंपनी के दावे के मुताबिक 5Elements G-WEAR+ भारत की पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जिसके साथ Google और IoS ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट है। इसमें 1.32 इंच की एचडी ट्रूव्यू आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है।
5Elements G-Wear+ Smart Watch के यूनिक फीचर्स -
5Elements G-WEAR+ की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। 5Elements G-WEAR+ में 380mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। यह दावा 24*7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ है। 5Elements G-WEAR+ को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
5Elements G-WEAR+ की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 750 निट्स है। कंपनी के दावे के मुताबिक 5Elements G-WEAR+ में हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। G-WEAR+ स्मार्टवॉच स्लीप ट्रैकिंग भी करती है। इसके अलावा इसमें पैडोमीटर है और पीरियड ट्रैकर भी है।
5Elements G-WEAR+ पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। इस वॉच को तीन कलर वेरियंट ब्लैक, सिल्वर और ब्लू में खरीदा जा सकता है। इसमें Realtek 8762DT प्रोसेसर है।
5Elements G-Wear+ में इनबिल्ट गेम भी है। इसमें VC31 सुपर एक्यूरेट डायनेमिक सेंसर है। इस वॉच के साथ आपको ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगी। 5Elements G-WEAR+ को 12 महीने की वारंटी के साथ कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।