बहन शमिता शेट्टी की जीत के लिए सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी की जीत के लिए नासिक स्थित सप्तश्रृंगी देवी की माता के दर्शन करने पहुंची हैं। शिल्पा ने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट हैं। शिल्पा के साथ बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट और एक्टर राजीव अदतिया भी थे। शमिता शेट्टी बिग बॉस OTT की विनर रह चुकी हैं।