हर कोई न्यू ईयर New Year 2022 के जश्न में डूबा है। बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी अपने अपने अंदाज में न्यू ईयर 2022 सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलिवुड से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और एक प्यारी तस्वीर शेयर की।

इस लेटेस्ट तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने शेयर किया है। ये तस्वीर काफी क्यूट है जिसमें वाइफ प्रियंका पति को किस करती दिख रही हैं। फोटो पोस्ट करते हुए निक ने लिखा- 'माय फॉरेवर न्यू ईयर किस'। दोनों साथ में हर बार की तरह काफी खूबसूरत लग रहे हैं। हालांकि अभी प्रियंका चोपड़ा की न्यू ईयर तस्वीर सामने आना बाकि है
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम बायो में अपना नाम बदला। उन्होंने अपने नाम से जोनस हटा दिया। जिसके बाद प्रियंका-निक के तलाक की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इससे नाराज होकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि 'मुझे नहीं पता कि ऐसी बकवास बातें क्यों कही जा रही है। मैंने सिर्फ अपने ट्विटर अकाउंट के नाम से मैच करने के लिए इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया। ये सोशल मीडिया है तो जरा ठंड रखिए।'
हाल में ही प्रियंका चोपड़ा 'द मेट्रिक्स रीसरेक्शंस' के चौथे सीजन में नजर आईं। इस साइंस फिक्शन फिल्म में उन्होंने सती का किरदार निभाया। ये मूवी 22 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें मेट्रिक्स का पहला सीजन साल 1999 में फिर साल 2003 में मेट्रिक्स सीजन 2 और 3 रिलीज हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग बॉलिवुड फिल्म की बात करें तो वह निर्देशक-प्रॉड्यूसर फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। पहली बार कैटरीना कैफ, आलिआ भट्ट और प्रियंका साथ में स्क्रिन शेयर करने वाली हैं। साल 2021 में मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल है।