बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के जन्मदिन की धूम सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। एक ओर जहां ऋतिक को लेकर हैशटैग ट्रेंड्स कर रहे हैं तो वहीं फैन्स के साथ ही साथ सितारे भी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन को उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने बर्थडे विश किया है। सुजैन खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस में ऋतिक के साथ उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो के कैप्शन में सुजैन ने उन्हें सबसे अच्छा पिता बताया है।

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन के लिए प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऋतिक अपने दोनों बच्चें रेहान और रिदान के साथ नजर आ रहे हैं। सुजैन ने कैप्शन में लिखा, ' हैप्पी हैप्पी बर्थडे ऋतिक, तुम एक बेहतरीन पिता हो रेहान और रिदान बहुत खुशकिस्मत हैं कि तुम उनकी जिंदगी में हो। तुम्हारें आज और हमेशा, सभी सपने पूरे हो। बिग हग।
ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके लिए यह दिन खास है ही, साथ ही प्रशंसकों के लिए सेलिब्रेशन का मौका है। जन्मदिन पर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म विक्रम वेधासे उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। जारी किए गए पोस्टर में ऋतिक रोशन दमदार अवतार में हैं। टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पेज से पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही बताया गया है कि फिल्म विक्रम वेधावर्ल्डवाइड 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बर्थडे नहीं मनाएंगे ऋतिक रोशन- 'ऋतिक रोशन इस साल अपना बर्थडे नहीं मनाएंगे। कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है और राज्य में पहले ही आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसलिए इस साल ऋतिक ने अपना बर्थडे नहीं सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।'
विक्रम वेधा के अलावा ऋतिक फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगे। बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पहली बार फिल्म 'फाइटर' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम18 स्टूडियोज ने कुछ वक्त पहले यह घोषणा की थी कि फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। याद दिला दें कि 'फाइटर' पहले सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोविड के चलते फिल्म के पूरे शेड्यूल पर इसका फर्क पड़ा है।