आलिया भट्‌ट और रणबीर कपूर आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में आलिया भट्‌ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणबीर के लिए एक ऐसी बात कही है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल, आलिया ने पोस्ट में पहली बार रणबीर को 'बॉयफ्रेंड' बताया है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में अपनी कुछ फोटोज शेयर कर रणबीर कपूर की फोटोग्राफी स्किल्स भी दिखाई हैं।

आलिया भट्ट ने जो फोटोज शेयर की हैं, वे उनके अफ्रीका वेकेशन की हैं। रणबीर-आलिया दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए केन्या के समाई मारा गए थे। जहां पर दोनों ने साथ में एक हफ्ते तक क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। रणबीर ने वहां आलिया की कई फोटोज क्लिक की थीं। आलिया ने उनमें से अपनी कुछ क्यूट फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा कि अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स दिखा रही हूं।

यह पहला मौका है जब आलिया ने सोशल मीडिया पर रणबीर को इस तरह बॉयफ्रेंड कहा है। आलिया का नो-मेकअप लुक और खूबसूरत नजारे वाली इन फोटोज पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आलिया के इस पोस्ट पर रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर की है। आलिया की यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

2022 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं रणबीर-आलिया

रणबीर और आलिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर भी पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। लेकिन, हर बार यही सुनने को मिलता है कि इनकी शादी की डेट आगे खिसक गई। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब रणबीर-आलिया 2022 की शुरुआत में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। रणबीर मुंबई में अपना नया घर भी बनवा रहे हैं और खबरें ये भी आ रही हैं कि शादी के बाद कपल इसी घर में रहने वाला है।