Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

दिल्ली

राहुल गांधी से मिले ‘मोहम्मद दीपक’, जिम की मेंबरशिप लेने का किया वादा; एकता और साहस की सराहना

Blog Image
901 0

नई दिल्ली/कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनकर देशभर में चर्चा में आए ‘मोहम्मद दीपक’ उर्फ दीपक कुमार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।”

राहुल गांधी ने दीपक के साहस की सराहना की और उन्हें हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया। दीपक कुमार के मुताबिक, राहुल गांधी ने कोटद्वार आने और उनके जिम की मेंबरशिप लेने का भी वादा किया है। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने दीपक की पत्नी से फोन पर बात कर परिवार का हालचाल भी जाना और कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

क्या है पूरा मामला

26 जनवरी को कोटद्वार में एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हिंदू संगठन बजरंग दल ने दुकान का नाम बदलने की चेतावनी दी थी। इस दौरान दीपक कुमार बुजुर्ग के समर्थन में सामने आए और खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वे देशभर में चर्चा का विषय बन गए। राहुल गांधी ने उस समय भी दीपक को “देश का हीरो” बताया था।

जिम पर पड़ा था विवाद का असर

दीपक कोटद्वार में ‘हल्क जिम’ चलाते हैं। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद कई लोगों ने डर के कारण जिम की मेंबरशिप छोड़ दी, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 वरिष्ठ वकीलों ने 10-10 हजार रुपये देकर एक साल की सदस्यता लेकर उनका समर्थन किया।

एकता का संदेश

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात देश में एकता और साहस की मिसाल है और ऐसी ही भावना हर युवा में होनी चाहिए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी दीपक की सराहना कर चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post