Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

दिल्ली

पीएम मोदी के जन्मदिन जश्न पर 'आप' का हमला: सौरभ भारद्वाज बोले- सत्य निकेतन हादसे के पीड़ितों की तेरहवीं से पहले ऐसा आडंबर भद्दा और ओछा

Blog Image
902 0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोहों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। सत्य निकेतन हादसे में सात लोगों की मौत का हवाला देते हुए AAP ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किए गए हवन और अन्य उत्सवों को संवेदनहीन, भद्दा और ओछा करार दिया है।

हादसे के सूतक के बीच जश्न मनाना शर्मनाक: सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 सितंबर को सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों समेत 7 बेकसूर लोगों की जान चली गई थी। सनातन धर्म और गरुड़ पुराण की मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु के बाद 13 दिनों तक सूतक रहता है और 18 तारीख को तेरहवीं के बाद ही आत्मा की शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "13 दिन पूरे होने से पहले ही इस तरह दिए जलाना, जश्न मनाना और मुख्यमंत्री द्वारा हवन करना बेहद शर्मनाक है। किसी छोटे बच्चे का जन्मदिन होता तो समझा जा सकता था, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के स्तर पर ऐसा आडंबर रचाना और संवेदनहीनता दिखाना बेहद दुखद है।"

दिल्ली सरकार के आयोजन पर उठाए सवाल उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार और भाजपा की ओर से राजधानी में हवन, रक्तदान शिविर और दीपोत्सव जैसे कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। AAP का आरोप है कि भाजपा सत्य निकेतन में मारे गए छात्रों और आम नागरिकों के प्रति जरा भी संवेदना नहीं दिखा रही है।

सत्य निकेतन हादसे में जारी है पुलिस कार्रवाई साउथ कैंपस के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए दर्दनाक हादसे में एक पांच मंजिला पीजी (PG) इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 5 छात्रों समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इमारत के 75 वर्षीय मकान मालिक, उनकी पत्नी, बेटे और पीजी का संचालन करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की विस्तृत पुलिस जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post