Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

मध्य प्रदेश

MP में भीषण गर्मी का कहर: 7 शहरों में पारा 45°C पार, 10 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Blog Image
902 0

मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेशभर में सूरज आग उगल रहा है और तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। हालत यह है कि दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो रही हैं और रात में भी लोगों को गर्म हवा और गर्म पानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेशवासियों को इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 10 जिलों में ‘सीवियर हीट वेव’ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें विदिशा, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में लोगों को अत्यधिक गर्म हवाओं और लू से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

30 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर समेत 30 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रायसेन, राजगढ़, उमरिया और कटनी जिलों में गर्म रात (Warm Night) की भी चेतावनी दी है।

बीते 24 घंटे का हाल

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। कई जिलों में लू का प्रभाव देखने को मिला। उमरिया में गर्म रात दर्ज की गई।

MP के सबसे गर्म शहर

  • खजुराहो (छतरपुर) – 46.8°C
  • नौगांव (छतरपुर) – 46.0°C
  • विदिशा – 45.7°C
  • राजगढ़ – 45.5°C
  • रतलाम – 45.4°C
  • खंडवा – 45.1°C
  • श्योपुर – 45.0°C

इसके अलावा भोपाल और उज्जैन में 44°C, इंदौर में 44.3°C, जबलपुर में 44.2°C और ग्वालियर में 43.7°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मॉनसून को लेकर राहत की उम्मीद

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें 3-4 दिन का अंतर हो सकता है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण फिलहाल गर्म हवाओं का असर बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post