Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / बिहार

चुनाव से पहले बीजेपी में सेंधमारी: कई दिग्गज नेताओं ने थामा जन सुराज का दामन, पीके बोले- बिहार में अब बदलाव तय

Blog Image
906 0

पटना। बिहार की सियासत में एक नई हलचल मचाते हुए प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने एक बार फिर बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पाले में कर लिया है। पटना स्थित शेखपुरा हाउस में आयोजित जन सुराज मिलन समारोह में पूर्व भाजपा महामंत्री सुधीर शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा, समस्तीपुर की युवा उद्यमी चेतना झांब सहित कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता जन सुराज में शामिल हुए।

इस मौके पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने कहा कि पार्टी किसी के विरोध में नहीं, बल्कि बिहार में एक मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि बिहार भी कर्नाटक और गुजरात की तरह प्रगति करे। भाजपा जिन सिद्धांतों की बात करती थी, वे चेहरे अब जन सुराज में नजर आ रहे हैं।”


गौरव की बात है कि इतने लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं – उदय सिंह

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी नवागंतुकों का पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग आज समझ चुके हैं कि जन सुराज ही उनकी समस्याओं का समाधान दे सकता है। इसलिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां हमसे जुड़ रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है।”

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने भले ही देश के लिए कुछ किया हो, लेकिन बिहार के लिए उसका योगदान शून्य रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जन सुराज में शामिल हो रहे हैं।


ये दिग्गज नेता हुए शामिल

जन सुराज में आज जिन प्रमुख नेताओं और गणमान्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उनमें शामिल हैं:

  • पल्लव कुमार सिंह – भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी

  • डॉ. शशि शेखर शर्मा – गोपालगंज के वरिष्ठ फिजीशियन

  • डॉ. सोमेंद्र कुमार सिंह – सीतामढ़ी निवासी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर

  • उमाशंकर दास शास्त्री – महावीर मंदिर, पटना के पूर्व मुख्य पुजारी

  • अमितेश कुमार – सारण के शैक्षणिक कार्यकर्ता

  • विश्वजीत भारती – कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता

  • रिंकू गिरी – पटना की उद्यमी

  • राजेश कुमार मिश्रा – पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता

  • अजय गिरी – पश्चिम चंपारण के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष

इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी जन सुराज की सदस्यता ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post