Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

उत्तर प्रदेश

बिहार में छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार: दरभंगा में पथराव, कटिहार में सीओ घायल, कई शहरों में प्रदर्शन

Blog Image
901 0

पटना/दरभंगा/कटिहार/बेगूसराय। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब बिहार के कई जिलों में तेज़ी से फैलता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को पटना के अलावा दरभंगा, कटिहार और बेगूसराय में प्रदर्शन हुए। कई जगह प्रदर्शन उग्र हो गए, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, पथराव और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

दरभंगा में विरोध मार्च के दौरान पथराव

दरभंगा में छात्रों और युवाओं ने कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। लोहिया चौक के पास प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

छात्रों की मांग- परीक्षा प्रणाली हो पारदर्शी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बेगूसराय में समाहरणालय के बाहर बवाल

बेगूसराय में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट परीक्षा में कथित धांधली की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी समाहरणालय की ओर बढ़े। पुलिस के अनुसार, भीड़ को रोकने की कोशिश के दौरान कुछ लोगों ने पानी की बोतलें और पत्थर फेंके, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ पत्रकारों के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की घटनाएं सामने आईं।

एसपी मनीष ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को कई बार शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कटिहार में सीओ की आंख में लगी चोट

कटिहार में समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। प्रशासन के अनुसार, भीड़ को समझाने पहुंचे अंचलाधिकारी (सीओ) सोनू कुमार पर पथराव हुआ, जिसमें उनकी आंख में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी। डीएम आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम ने लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पटना में भी जारी रहा प्रदर्शन

राजधानी पटना में भी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में राज्य के अन्य जिलों में भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला।

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई

लगातार बढ़ते प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य के कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल, दंगा नियंत्रण टीम और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं, प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post