Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

बिजनेस

सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,850 के नीचे; IT शेयरों में भारी बिकवाली

Blog Image
903 0

शेयर बाजार में गुरुवार को कमजोरी का माहौल देखने को मिला। बिकवाली के दबाव में BSE Sensex करीब 450 अंक टूट गया, जबकि Nifty 50 25,850 के नीचे फिसल गया। बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव IT शेयरों की तेज गिरावट से बना।

IT इंडेक्स में 3% की गिरावट

IT सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। Infosys, Tata Consultancy Services, HCL Technologies, Tech Mahindra और Wipro के शेयरों में 4-5% तक की गिरावट दर्ज की गई।
इस वजह से निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3% नीचे कारोबार करता दिखा।

सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में

सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स नुकसान में रहे।

  • रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में करीब 1-1% की गिरावट

  • मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लगभग 1% नीचे

IT के अलावा रियल्टी, केमिकल और कैपिटल मार्केट शेयरों में भी दबाव देखने को मिला।

बैंक निफ्टी ने किया आउटपरफॉर्म

जहां एक ओर IT शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया, वहीं बैंकिंग शेयरों ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। Bank Nifty लगभग फ्लैट कारोबार करते हुए आउटपरफॉर्म करता नजर आया।

निफ्टी पर ONGC, NTPC, Eicher Motors, ICICI Bank और Axis Bank के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जिससे गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।

फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है और निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों व सेक्टोरल मूवमेंट पर टिकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post