Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

बिजनेस

निफ्टी 25800 के ऊपर, SBI के नतीजों से बाजार में जोरदार तेजी

Blog Image
902 0

शेयर बाजार में आज मजबूती का रुख देखने को मिला। निफ्टी करीब 160 अंकों की तेजी के साथ 25,800 के अहम स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। ऊपरी स्तरों से हल्का दबाव जरूर दिखा, लेकिन बाजार में तेजी का मोमेंटम बरकरार रहा।

बाजार की इस तेजी की अगुवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने की। शानदार तिमाही नतीजों के बाद एसबीआई के शेयरों में करीब 6 फीसदी की उछाल देखने को मिली। निफ्टी के टॉप गेनर बनने के साथ ही यह शेयर अपने लाइफ हाई पर पहुंच गया। एसबीआई की मजबूती से पीएसयू बैंक सेक्टर में भी जोश भर गया और सेक्टर इंडेक्स करीब 3.25 फीसदी मजबूत हुआ।

सरकारी बैंकों के अलावा रियल्टी, कैपिटल मार्केट और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ये तीनों सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। रियल्टी शेयरों में गोदरेज प्रॉपर्टीज 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ वायदा बाजार के टॉप गेनर्स में शामिल रहा।

दिग्गज शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और टाइटन ने बाजार में मजबूती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। बैंकिंग शेयरों की मजबूती से बैंक निफ्टी भी 500 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ये सेगमेंट बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर रिटर्न देते नजर आए। तेजी वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक करीब 1 फीसदी चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। वहीं वोडाफोन आइडिया में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

शानदार नतीजों के दम पर शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा APL अपोलो ट्यूब्स, भारती एयरटेल, मणप्पुरम फाइनेंस, इन्फो एज और DLF के शेयर भी मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए।

कुल मिलाकर, मजबूत नतीजों और सेक्टर आधारित खरीदारी के दम पर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है और निवेशकों का भरोसा कायम दिख रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post