Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / बिहार

सिंगापुर से लौटे लालू यादव पहुंचे पटना, मीसा भारती बोलीं- जल्द खाली कर देंगे राबड़ी आवास

Blog Image
906 0

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद मंगलवार को पटना पहुंच गए। उनके साथ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। लालू यादव करीब एक सप्ताह तक सिंगापुर में स्वास्थ्य जांच के लिए रहे थे और सोमवार को दिल्ली पहुंचने के बाद मंगलवार को पटना लौटे।

राबड़ी आवास खाली करने पर मीसा का बड़ा बयान

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मीसा भारती ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास को जल्द ही खाली कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए नोटिस की समयसीमा से पहले ही आवास खाली कर दिया जाएगा।

दरअसल, बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस जारी किया है। यह आवास पहले राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित था।

सुरक्षा वापस लेने पर सरकार को घेरा

लालू परिवार की सुरक्षा घटाए जाने के सवाल पर मीसा भारती ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को नियंत्रित करने में विफल रही है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई है।

मीसा ने कहा कि लालू यादव देश के पूर्व रेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री होने के साथ वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा वापस लेना और सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसे अहम मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। मीसा ने कहा, "जो लोगों के दिलों में बसते हैं, उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं होती। आरजेडी कार्यकर्ता ही उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त हैं।"

नए आवास में शिफ्ट होने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की तैयारी शुरू कर दी है। घर का सामान गोला रोड स्थित परिवार की गौशाला परिसर में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।

बता दें कि नवंबर 2025 में तत्कालीन सरकार ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया था। इसके बाद राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली कर नए आवास में शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक परिवार ने स्थानांतरण नहीं किया था।

मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित हुआ आवास

हाल ही में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है। इसके साथ ही राबड़ी देवी को घर खाली करने के लिए 15 दिन का अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

अब मीसा भारती के बयान के बाद माना जा रहा है कि लालू परिवार जल्द ही नए आवास में शिफ्ट हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post