Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / छत्तीसगढ़

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवादित बयान: ‘सर तन से जुदा’ नारा कानून और हिंदुओं के लिए चुनौती

Blog Image
908 0

रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 —
बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि यदि कोई ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाएगा तो न कानून इसे छोड़ेगा और न ही इस देश के हिंदू।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं और यहां 4 अक्टूबर से ‘श्री हनुमंत कथा’ सुना रहे हैं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई सवालों के जवाब अपने अंदाज में दिए। जब उनसे ‘आई लव मोहम्मद’ मुहिम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘आई लव महादेव’ में भी कोई बुराई नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘सर तन से जुदा’ जैसे नारे कानून और समाज दोनों के लिए खतरा हैं। बाबा शास्त्री पिछले वर्षों में कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते आए हैं और उनका यह बयान भी सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है।

इससे पहले कानपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर विवादित स्थिति में सामने आया। बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई गई और उसका स्थान बदल दिया गया। पोस्टर को नुकसान पहुंचाने पर एफआईआर भी दर्ज हुई, जिससे अफवाहें फैल गईं और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मुस्लिम समाज के लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन की अनुमति के बिना जुलूस और पोस्टरबाजी से कई जगह तनाव और झड़पें हुईं।

बाबा शास्त्री का यह बयान वर्तमान समय में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक चर्चा के केंद्र में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post