Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

देश विदेश

चीन में भीषण भूकंप से तबाही, 13 इमारतें ढहीं; 2 लोगों की मौत, 7000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

Blog Image
903 0

चीन के गुआंग्शी प्रांत में सोमवार तड़के आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। लिउझोउ शहर में रात 12:21 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने एहतियातन हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के अनुसार, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि शहर में 13 इमारतें धराशायी हो गईं। मृतकों में 63 वर्षीय एक पुरुष और 53 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

कई लोग घायल, राहत और बचाव अभियान जारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। भूकंप के बाद प्रशासन और बचाव एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर सामने आए वीडियो में लोग ऊंची इमारतों से बाहर भागते दिखाई दे रहे हैं। कई इलाकों में मलबे के बड़े ढेर लग गए हैं, जहां राहतकर्मी खोजी कुत्तों और भारी मशीनों की मदद से दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

रेलवे और यातायात पर असर

भूकंप के बाद रेलवे विभाग ने सुरक्षा जांच के लिए कई रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित की है। अधिकारी पटरियों की जांच कर रहे हैं ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

हालांकि, प्रशासन ने बताया कि इलाके में बिजली, पानी, गैस सप्लाई और संचार सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। सड़क यातायात भी धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

संभावित आफ्टरशॉक्स को देखते हुए करीब 7000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post