Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

राज्य / बिहार

बिहार: बाढ़ पीड़ितों को राहत, नीतीश कुमार ने 6.5 लाख परिवारों के खाते में भेजे ₹456 करोड़

Blog Image
906 0

पटना। बिहार में बाढ़ से तबाही झेल रहे लाखों परिवारों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी राहत दी है। बुधवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए बाढ़ प्रभावित 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की। इस तरह कुल ₹456 करोड़ 12 लाख की राशि लाभार्थियों को दी गई।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया था। सीएम ने एक्स (Twitter) पर लिखा –
"राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार हमेशा राज्यवासियों के हित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।"

बाढ़ से बेहाल 12 जिलों की 38 लाख आबादी

बिहार में गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। पटना, बक्सर, भागलपुर, आरा, कटिहार, बेगूसराय, मुंगेर और नालंदा सहित 12 जिलों के 60 से अधिक प्रखंडों में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। लगभग 38 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

कई परिवार बाढ़ और कटाव के कारण बेघर हो गए हैं, वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post